spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डशादी की उम्र 21 वर्ष करने पर भाजपा अध्यक्ष नड़ड़ा को महिला...

शादी की उम्र 21 वर्ष करने पर भाजपा अध्यक्ष नड़ड़ा को महिला संघटनों ने दिया मोदी के नाम धन्यवाद पत्र

देहरादून | महिला शादी की उम्र 21 वर्ष करने के लिए, विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा को आज धन्यवाद पत्र भेट किया | राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित बैठक के मध्य आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार के इस कदम को बड़ा प्रागितिशील कदम बताया | इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने जे पी नड़ड़ा जी के माध्यम से मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बालिकाओं को शादी करने को लेकर उम्र में लड़कों की बराबरी का अधिकार देने वाले केंद्र का यह निर्णय महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक है |

इस अवसर पर जे पी नड़ड़ा जी ने भी धन्यवाद देने पहुंची सभी महिलाओं को भी इस क्रांतिकारी बदलाव के लिए बधाई दी | उन्होने कहा कि लंबे समय से विभिन्न महिला संघटनों, विचारकों और समाजसेवियों द्धारा उठाई जाती रही है | यह निर्णय न केवल संबन्धित बलकिकाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा साथ ही उन्हे उच्च शिक्षा अर्जित करने, खेल व रोजगार की दृष्टि से खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने का अधिक मौका देगा | उन्होने कहा कि मोदी जी के नेत्रत्व में केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मिशन को यथार्थ कर दिखाया है | अब तक देखा जाता था कि 18 वर्ष की उम्र तक आते आते बेटियाँ शिक्षित तो हो जाती थी लेकिन उच्च शिक्षा अर्जित करने या कैरियर बनाने के लिए जिस अधिक समय की आवश्यकता होती वह अक्सर शादी के अनावश्यक दबाब के चलते बेटियों को नहीं मिल पाता था | वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से 21 वर्ष की आयु चिकित्सकों द्धारा उचित बताई जाती है | कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं और महिलाओं ने मोदी सरकार के इस कदम को महिला आज़ादी के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला बताया |

इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, सह प्रभारी श्रीमति रेखा वर्मा, श्रीमति लॉकेट मुखर्जी, श्रीमति दीप्ति रावत समेत अनेक शीर्ष पदाधिकारी व बड़ी संख्या में विभिन्न संघटनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular