spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डटिहरी विस्थापितों को मिले न्याय को लेकर महाराज की कोशिशों की सदन...

टिहरी विस्थापितों को मिले न्याय को लेकर महाराज की कोशिशों की सदन में हुई प्रशंसा

देहरादून। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के लिए सत्र में आज का दिन तारीफ़ें बटोरने का रहा | विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों और से टिहरी विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने में उनकी कोशिशों की भूरी-भूरी प्रशंसा हुई । वहीं कामकाज के लिहाज से भी महाराज के लिए आज का सत्र, विभागों से जुड़े सवालों के संतोषजनक जबाब देने में खासा व्यस्त रहा |  

विधानसभा सत्र के दौरान पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के लिए उस समय बेहद खास बन गया जब विधायकों ने टिहरी विस्थापितों को केंद्र से मिली हालिया रियायत के लिए किए गए उनके प्रयासों की भूरी भूरी प्रसंसा की गयी | विशेषकर सदन की कार्यवाही के दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी इस मसले पर क्षेत्र की जनता की और से महाराज का विशेष आभार किया गया | नेगी ने इस मसले से जुड़े अन्य सवाल देते हुए महाराज ने सदन को अवगत कराया कि 22 जनवरी 2021 को ऊर्जा मंत्री भारत सरकार के साथ हुई बैठक में भूमि के बदले नगद प्रतिकृति धन प्राप्ति के निर्धारण हेतु सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया । इस समिति की बैठकों में सम्पार्शिविक क्षति से प्रभावित पात्र परिवार ग्राम रोला कोट को छोड़कर अन्य को भूमि के बदले 74.40 लाख प्रति परिवार दिए जाने पर सहमति हुई है । इस सम्पार्शिविक क्षति नीति, 2021 में भूमि के बदले 2 एकड़ भूमि जनपद देहरादून एवं हरिद्वार में दिए जाने का प्रावधान है। भूमि स्वीकार ना होने की दशा में नगद राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है । जबकि भूमि के बदले नगद प्रति कर दिए जाने हेतु सम्पार्शिविक क्षति नीति में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की जा रही है।

वर्ष 2010 की आपदा में जौनपुर के अंतर्गत अलगाड़ एवं भद्रीगाड़ नदी से हुए नुकसान और उक्त नदियों के तटबंध निर्माण हेतु क्या कार्ययोजना को लेकर विधायक खजान दास के तारांकित प्रश्न के जबाब में सिंचाई मंत्री महाराज ने सदन को अवगत कराया कि अवशेष भूमि एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए सरकार ने बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का गठन किया है जिसमें भद्री गाड सुरक्षा योजना 2015-16 को नाबार्ड मद से 895.34 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस योजना का कार्य 2018-19 में पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा अलगाड़ नदी से थत्यूड़ एवं भवान की बाढ़ सुरक्षा योजना और जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड में अलगाड़ नदी (यमुना पुल) से बंदर कोड बस्ती की बाढ़ सुरक्षा योजना सहित सहित पूछे गए तमाम प्रश्नों के सिंचाई मंत्री द्वारा संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने भी उनका धन्यवाद किया।

कुल मिलाकर मंगलवार को सदन में विपक्ष द्वारा के ताबड़तोड़ 14 प्रश्नों के जबाबों में पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की सत्र को लेकर की गयी तैयारी स्पष्ट झलक रही थी |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular