spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकजानिए सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दुत्व का कैसे किया अपमान...

जानिए सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दुत्व का कैसे किया अपमान ?

राजनीतिक भगवाकरण में अपनी हिस्सेदारी ढूंढती कॉंग्रेस को इस बार ज़ोर का झटका दिया है वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने | अपनी हालिया लॉंच किताब में हिन्दुत्व की आतंकी संघटन ISIS से तुलना कर उन्होने सेल्फ गोल कर हंगामा मचा दिया है । दिल्ली में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज़ हो गयी और भाजपा ने इसे यूपी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने का इशारा कर दिया है | बरहाल आगे क्या होगा, इससे पहले जान लें कि सलमान खुर्शीद ने इस किताब में ऐसा क्या कहा हिन्दुत्व के मुद्दे को फिर से आंच दे दी है ?

दरअसल यह सारा विवाद खड़ा हुआ वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की एक दिन पहले लॉंच अपनी किताब ‘Sunrise over Ayodhya’ के साथ | उन्होने इस किताब में हिंदुत्व विचारधारा की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से की है।  खुर्शीद ने लिखा है कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से ISIS और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। अपने बात को समझाते हुए उन्होने आगे कहा ने कि हिन्दू धर्म उच्च स्तर का है। इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है। कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं ? कोई हिंदू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा । मेरा कहना है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और ISIS भी गलत है ।

फिलहाल सलमान खुर्शीद ने जो कहा हमने आपके सामने प्रस्तुत किया है अब आप स्वयं निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि उनकी बातों में हिंदुओं का अपमान है या नहीं | जहां तक हमारी राय का सवाल है तो किसी भी देश का माहौल वहाँ के बहुसंख्यक वर्ग की विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित होता है | लिहाजा हिंदुस्तान का धर्मनिरपेक्ष होना यहाँ के बहुसंख्यक वर्ग यानि हिंदुओं की विचारधारा और सहिषूणता पर ही निर्भर करता है |

खुर्शीद की ये किताब बुधवार को लॉन्च हुई है और 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है। इस मामले में विवेक गर्ग नाम के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केस दर्ज करने की अपील की है। खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की है। वहीं BJP ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular