spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकमहाराज ने खाद्यान वितरण में आ रही दिक्कतों के चलते राशन कार्ड...

महाराज ने खाद्यान वितरण में आ रही दिक्कतों के चलते राशन कार्ड सत्यापन रोकने के दिये आदेश

पौड़ी। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पौडी में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्डो का सत्यापन तुरंत रोक दिया जाए। पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव भोपाल सिंह मनराल को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डो के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है । इसलिए तत्काल राशन कार्डो के सत्यापन को रोक दिया जाये।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular