spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए केंद्र का हर संभव मदद का...

उत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए केंद्र का हर संभव मदद का आश्वासन

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में आयोजित एक बैठक में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया। इस अवसर पर अजय भट्ट ने  कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, हमें इस ओर तेजी से काम करना होगा । 

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों को प्राचीन भारत के बारे में जानने की बहुत रूचि है। ऐसे में प्रदेश के इनर लाइन क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए। हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटन ‌गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाए। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में सड़क, रेल और जल परिवहन के विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत, रामायण और विवेकानंद सर्किट जैसे विभिन्न सर्किटों का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जबकि अन्य सर्किटों का प्रसार-प्रसार करना प्रस्तावित है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित ‌हो रहे हैं।

इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने राज्य आईएचएम देहरादून को केंद्रीय आईएचएम का दर्जा देने के मामले को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई । बैठक में दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव |समेत विभाग के सभी आलाअधिकारी उपस्थित रहे|  आईएचएम प्रागढ़ में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वृक्षारोपण भी किया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular