spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने मतदान कर सभी से की अधिक संख्या में वोट की...

महाराज ने मतदान कर सभी से की अधिक संख्या में वोट की अपील

सतपुली (पौडी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को सेडियाखाल स्थित बूथ पर जाकर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को सबसे पहले प्रातः 8:00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके पश्चात उनके पुत्र श्रद्धेय रावत ने भी मतदान किया।

श्री महाराज ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर आज सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वह अपने अपने घरों से निकलकर सबसे पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular