spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डसतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोडों की योजनाओं का लोकार्पण...

सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोडों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सुदूर क्षेत्रों में लगातार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य त्वरित गति से होने पर खुशी जतायी । पौडी के एकेश्वर ब्लाक लगभग 8 करोड की विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर महाराज ने यह बात कही।

प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को भी अपने क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी। एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में शुक्रवार को एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत राज्य योजना मद से एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में 93.90 लाख की लागत से बनी किर्खू-कोटा-पिपली मोटर मार्ग के डामरीकरण और पोखडा, एकेश्वर एवं बीरोंखाल ब्लाक में 79.84 लाख की धनराशि से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का महाराज ने लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत 10.00 लाख की धनराशि से बनने वाली जिला योजना मद से तुनाखाल-मानकोटखाल मोटर मार्ग से नौखण्डी सम्पर्क मार्ग, राज्य योजना मद से 2.49.29 लाख की लागत से बनने वाले मटियालना पुल से पिलखोरा तक मोटर मार्ग पर दो सेतुओं के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) एवं तुनाखाल-मनकोटखाल-नौली-पाली मोटर मार्ग जिसकी लागत 357.75 लाख है का डामरीकरण का शिलान्यास भी किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनता इंटर कॉलेज ढौडखाल (मवालस्यूं) परिसर में आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए महाराज ने कहा कि उन्होने सतपुली-कोटद्वार मोटर मार्ग की मरम्मत के आदेश कर दिये हैं। दीवा का डांडा के लिए संडक निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। सतपुली में पहाड़ी संस्कृति एवं शैली के अनुरूप टीआरएच का निर्माण किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार विकास के नित नये आयाम हासिल कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यराज, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, मोहन सिंह चौहान, द्वारिका डंडरियाल, नवल किशोर, देवेंद्र भट्ट, पंकज डोबरियाल, नरेंद्र डंडरियाल, कमलेश कुमार, सविता मुंडेपी, संतोषी देवी, कल्याण सिंह, राजेश मुंडेपी, पवन पंचूरिया, राकेश गौड़, कविता रावत, राम सिंह, महिला मंगल दल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular