spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत का 10 जनपथ के आगे बार बार गिडगिड़ाना है उत्तराखण्डीयत...

हरीश रावत का 10 जनपथ के आगे बार बार गिडगिड़ाना है उत्तराखण्डीयत का अपमान : मनवीर चौहान

देहरादून, भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के मीडिया में आए ‘should be give trial’ पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले अब अपने ही आलाकमान के सामने एक मौका देने की गुहार लगा रहे हैं | पार्टी प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा, रावत जी काठ की हांडी एक ही बार चूल्हे पर चढ़ती है जो 2014 में आपके सीएम बनते चढ़ चुकी है और उत्तराखंड कोई प्र्योगशाला नहीं है जहां सीएम trial पर बनाया जाएगा |

मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा पर 3-3 सीएम का तंज़ कसने वाले रावत जी अब मीडिया में ही कैमरों के सामने सीएम पद के लिए अपनी ही पार्टी में 2.5- 2.5 साल का खुला ऑफर देते नज़र आ रहे हैं | वो कह रहे हैं कि उनको नज़रअंदाज़ करना पार्टी के लिए ठीक नहीं है और बाकी नेता मेरे आधे कार्यकाल के बाद अनुभव एकत्र कर सीएम बन सकते हैं | उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के इतने वरिष्ठ नेता होते हुए भी हरीश रावत अपने दिल्ली दरबार के आगे सीएम पद के लिए गिड्गिड़ाकर उत्तराखंडियत को अपमानित कर रहे हैं | वह सीएम बनने की चाह में बौखला गए हैं तभी कहते हैं कि 2017 की चुनावी लड़ाई में वह बिना लड़े हारे हुए घोषित कर दिये गए, जबकि दो-दो सीटों से जनता उन्हे हार का सबक सिखाया था |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular