spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकडोईवाला डिग्री कॉलेज में दिलायी गयी मतदाता दिवस पर शपथ

डोईवाला डिग्री कॉलेज में दिलायी गयी मतदाता दिवस पर शपथ

डोईवाला । शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मतदाता दिवस के अवसर पर प्राध्यापको , कर्मचारियों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन शपथ ली गई । भारतीय निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुशार मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली इस शपथ में भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए , निर्भीकता से तथा धर्म , जाति, वर्ग, भाषा समुदाय किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ से पूर्व प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने कहा कि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है तथा राष्ट्रीय कर्तव्य कि हम अपने मत का विवेक पूर्ण तरीके से प्रयोग करें। शपथ VAF (Voters Awareness Forum)की नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रो शुक्ला, डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर अफरोज इकबाल, डॉक्टर नीलू कुमारी, डॉक्टर राखी पांचोला, डॉक्टर संगीता रावत, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर प्रियंका कुमारी, डॉक्टर ऊषा नेगी, डॉक्टर त्रिभुवन चंद्र के साथ ही विनोद कुमार, स्नेहलता, रामलाल, गजे सिंह कंडारी, प्राची बहुगुणा,महेश कुमार, आतिफ कुरेशी,नवीन आर्य,रामेश्वर,सपना दाताल,सीमा गुसाई ,मनोजकुमार चमोला,सोमेश्वर, बृजमोहन,राजेश कुमार, अशोक कुमार,राकेश सिंह, ममता देवी, शोभा, एवं भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular