spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजानिए क्या है कॉंग्रेस की सर्विस मतदाताओं पर दबाब बनाने के लिए...

जानिए क्या है कॉंग्रेस की सर्विस मतदाताओं पर दबाब बनाने के लिए पोस्टल बेलेट पर हल्ला करने की रणनीति

देहरादून, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कॉंग्रेस पोस्टल बेलेट में गड़बड़ी का हल्ला मचाकर सर्विस मतदाताओं विशेषकर सैन्य और अर्द्धसैनिकबलों के जवानों पर अनावश्यक दबाब बनाने का कार्य कर रही है | पार्टी प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कॉंग्रेस के नेता सोची समझी रणनीति के तहत चुनाव प्रक्रिया पर रोजाना स्वाल खड़े कर मतदाताओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने का काम कर रहे है | उन्होने अपील की कि चुनाव आयोग को इस सारे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही कर ऐसे तमाम नेताओं के बयानों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए |

चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य तमाम कॉंग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस को चुनावों में अपनी हार स्पष्ट नज़र आ रही है तभी वह डाक मतदान पत्रों को लेकर अनर्गल आरोप लगाकर शेष डाक मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का काम कर रही है | उनकी कोशिश न केवल मतदान प्रक्रिया को सुचारु रखने वाले कर्मियों पर दबाब बनाने की है बल्कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भ्रम फैलाकर नकारात्मक माहौल से शेष मतदाताओं संशय में डालकर मतप्रतिशत को कम करना है | उन्होने स्पष्ट आरोप लगाया चूंकि अधिकांश सर्विस मतदाता भाजपा के विचारों और सरकार के कार्यों से संतुष्ट है इसलिए कॉंग्रेस षड्यंत्र के तहत वोटरों को दिग्भ्रमित कर मतदान से रोक रही है | उन्होने कहा कि चुनाव आयोग को बिना किसी आधार के लगाए जा रहे ऐसे तमाम फर्जी आरोपों के प्रभाव को संज्ञान में लेना चाहिए और तत्काल इस तरह के बयानों पर रोक लगाते हुए संबन्धित व्यक्तियों से पूछताछ कर उन पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular