spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजानिए क्यूँ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने...

जानिए क्यूँ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने प्रियंका गांधी के खिलाफ ही किया लड़ाई का ऐलान, उनके सचिव पर लगाया टिकट के लिए घूस मांगने का सनसनीखेज आरोप

लखनऊ | यूपी में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने ही किया कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई का ऐलान | इस कैंपेन पोस्टर में सबसे आगे नज़र आने वाली पार्टी नेत्री डा॰ प्रियंका ने प्रियंका गांधी के सचिव पर लगाया है टिकट के लिए घूस मांगने का सनसनीखेज आरोप | लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से दावेदारी करने वाली इस नेत्री ने जल्दी इसके विडियो सबूत जनता के सामने लाने का दावा किया है |

यूपी के चुनावों में लगता है कॉंग्रेस का चुनावी कैम्पेन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’  उस पर ही भारी पड़ने वाला है | क्यूंकि इसी कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखाई देने वाली महिला डा॰ प्रियंका मौर्य ने कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है | प्रियंका ने दावा किया कि पार्टी के कैम्पेन पोस्टर में आगे रहने के वावजूद वह टिकट की रेस में पीछे छूट गई क्यूंकि उसने घूस नहीं दी |  पार्टी के विधान महिला घोषणा पत्र की इस पोस्टर गर्ल कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। यहाँ गौरतलब है कि डॉ. प्रियंका मौर्या यूपी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता है और प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का भी अहम किरदार रहीं है । इससे पूर्व कांग्रेस ने शक्ति विधान टाइटल के साथ जो महिला घोषणा पत्र जारी किया, प्रियंका मौर्या उसकी पोस्टर गर्ल भी थीं। लिहाजा सभी को उम्मीद थी कि उम्मीदवारों में उनका नाम सबसे पहले होगा।

लेकिन हुआ इसके उलट, कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची के 125 नामों में उसका नाम गायब था | उसकी चुनाव तैयारी वाली सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम सामने आया । आरोप लगाने वाली डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का संगीन आरोप लगाया है । जिसमें उन्होने लिखा कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के बदले  रुपए का इंतजाम करने को कहा | ऐसा नहीं कर पाने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। डॉ. प्रियंका मौर्या का तो यहाँ तक आरोप है कि पहले भी उनसे कई मौकों पर इस तरह की वसूली हो चुकी है | पहले उनसे लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैराथन में भीड़ जुटाने के नाम पर वसूली हुई फिर प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रुपए मांगे गए थे । प्रियंका ने कहा है कि उनके पास पुख्ता सबूत है, जिसे जल्द ही वह मीडिया के सामने लाएगी |

हालांकि संदीप सिंह का नाम इससे पूर्व भी कई विवादों में सामने आ है | वहीं इस सारे मसले पर कॉंग्रेस का कहना है कि टिकट न मिलने की वजह से यह मिथ्या आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल सच्चाई जो भी हो लेकिन कॉंग्रेस की इस पूरे मसले पर छीछालेदारी होना तय है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular