spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डविभिन्न माध्यमों से लगभग सभी मतदाताओं से हुआ भाजपा का संवाद :...

विभिन्न माध्यमों से लगभग सभी मतदाताओं से हुआ भाजपा का संवाद : मनवीर चौहान

देहरादून | भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से सरकार के कामों को लेकर प्रदेश के लगभग सभी मतदाताओं से जुडने का दावा किया है | पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्र व प्रदेश के नेताओं ने फिजिकल व वर्चुअली जनसभाओं, रूम मेटिंग, औडियो ब्रिज आदि माध्यम से लाखों लोगों से सीधा संवाद कर किया है |

मनवीर चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि में 3 फिजिकल और 148 स्थानों पर वर्चुअली जनसभाओं कर डबल इंजन की सरकार के कामों के आधार पर भाजपा को दोबारा जिताने की अपील की | वहीं केंद्र और अन्य राज्यों से आए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में 177 फिजिकल जनसभा कर लोगों के माध्यम पार्टी के विज़न को पहुंचाने का प्रयास किया | वहीं पार्टी के प्रदेश नेत्रत्व ने रात दिन एक करते हुए रिकॉर्ड 280 फिजिकली व 87 वर्चुअली जनसभाओं के करते हुए जनता से वोट की अपील की है | इसके अतिरिक्त जहां एक और नयी तकनीक औडियो ब्रिज से 43 जनसभा कर लोगों से दोतरफा संवाद बनाया वहीं सांस्कृतिक कमल मेहँदी कार्यक्रम 103 स्थानों पर आयोजित कर माताओं और बहिनों से आशीर्वाद लिया | इससे पूर्व पार्टी ने औपचारिक चुनाव अभियान की शुरुआत 1 फरवरी से 70 विधानसभाओं से एक साथ शुरू किया था | उन्होने दावा करते हुए कहा कि जनसभाओं और अन्य प्रचार कार्यक्रमों में मिले अपार जनसमर्थन से स्पष्ट नज़र आ रहा है, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular