spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डयशपाल आर्य ने विधिवत रूप से विधानसभा भवन में किया पदभार ग्रहण

यशपाल आर्य ने विधिवत रूप से विधानसभा भवन में किया पदभार ग्रहण

कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में पदभार ग्रहण किया।  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत सहित पार्टी के विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में अपना पदभार ग्रहण किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत, उपनेता प्रतिपक्ष  भुवन कापडी, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद,आदेश चैहान,मनोज तिवारी, गोपाल राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी,सुमित हृदयेश,अनुपमा रावत,विरेन्द्र कुमार जाति,  रवि बहादुर उपस्थित रहे।

राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि  तिलक राज बेहड एवं  राजेन्द्र सिंह भण्डारी अस्वस्थ होने के कारण पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह जी के क्षेत्र में सडक हादसा होने तथा  विक्रम सिंह नेगी का पारिवारिक समारोह में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
पदभार ग्रहण के उपरान्त  यशपाल आर्य ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा जनहित के मुद्दों को पार्टी के सभी सम्मानित विधायकों के सहयोग से सदन में पूरी शिद्दत से उठायेंगे तथा जनता के हित की हर लडाई लडेंगे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular