spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डमोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं...

मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन करने का आरोप में देहरादून स्थित ई डी कार्यालय का 13जून को घेराव की तैयारी

कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ राजनैति षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर केन्द्र सरकार के अधीनस्थ ऐजेंसियों के माध्यम से लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिनांक 13 जून, 2022 को पूरे देश में ईडी कार्यालयों के सम्मुख धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।  
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए मंहगाई कम करने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त मंहगाई में दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि हो रही है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। देश की गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है। संसद में इन्हीं पीडित वर्गों की आवाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी उठाते आये हैं परन्तु मोदी सरकार को यह मंजूर नहीं है इसी के चलते अब उनका केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से उत्पीडन किया जा रहा है।  
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने  जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की इसी उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में दिनांक 13 जून, 2022 को प्रातः 11ः00 बजे से देहरादून में क्रास रोड़ स्थित ई डी कार्यालय के सम्मुख विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।  

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular