spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकभाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों में करेगी महिला सम्मेलन:...

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों में करेगी महिला सम्मेलन: आशा नौटियाल

देहरादून,

गुवाहाटी में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकार्यों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने भी हिस्सा लिया ,राष्ट्रीय महिला मोर्चा के वर्किंग कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियां के साथ पार्टी संगठन और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

उनका कहना है कि महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई । सभी लोकसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा सम्मेलन करेगा साथ ही महिला मोर्चा के पदाधिकारी की कमेटी भी बनाई जाएगी जो केंद्र उर राज्य सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। महिला कमल मित्र की भी टोली बनाई जाएगी जो सरकार की उपलब्धियां तक जन-जन तक लेकर जाएंगी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर हमेशा बात करते हैं। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। कई तरह की योजनाएं चल रही हैं 55 से 60 फ़ीसदी योजनाएं ऐसी हैं जो महिलाओं को आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचा रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा सुदूर क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को भी मिल रहा है।

उनका कहना है कि उत्तराखंड में जिस तरह से 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांचो सीटों का आशीर्वाद दिया था उसी तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जन समर्थन मिला।

एक बार फिर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है और इस बार भी भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी।

प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों पर एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराएगी जिस तरह से कार्यकर्ताओं में केंद्र और सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

इससे साफ है कि भाजपा की लगातार नीतियों पर जनता का भरोसा बढ़ा है । उनका कहना है कि लगातार प्रदेश सरकार जनता की हित में काम कर रही है।

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अपनी समीक्षा बैठक भी कर रही है, जिस तरह से महिला मोर्चा ने प्रदेश के पांचो लोकसभा सीटों में महिला सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है ऐसे में 2024 के चुनाव की सरगर्मियां प्रदेश में बढ़ने लगी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत और प्रदेश महामंत्री भावना माहरा भी मौजूद रही ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular