spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनभाजपा गैरसैण के विकास को संकल्पबध, कांग्रेस का पहाड़ प्रेम नाटक:चौहान

भाजपा गैरसैण के विकास को संकल्पबध, कांग्रेस का पहाड़ प्रेम नाटक:चौहान

देहरादून 14 जुलाई ,

भाजपा ने कहा कि उसने गैरसैण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाया है और गैरसैण के विकास को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की ही सरकार विस्तार देगी। कांग्रेस के गैरसैण मे तालाबंदी को उन्होंने सियासी नाटक बताते हुए कहा की पूर्व सीएम हरीश रावत को जनता ने जरूर मौका दिया था, लेकिन उन्होंने नफा नुकसान को देखते हुए इस पर कोई निर्णय नही लिया। उन्होंने कहा की सरकार ने बजट मे 22 करोड़ का प्राविधान गैरसैण के लिए किया है। भाजपा ने राज्य दिया और उतराखंड के विकास के लिए एतिहासिक कार्य किये है और कांग्रेस इसे लेकर बौखला गए है।  चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत खुद को लीक से हटकर दिखाने की कोशिश कर रहे है। इससे पहले कांग्रेस के पहाड़ प्रेम से सभी वाकिफ है। अब खुद उनकी ही पार्टी के लोग उन पर टोटको के सहारे चलने का आरोप लगा रहे है। भाजपा गैरसैण के नियोजित विकास की दिशा मे आगे बढ़ रही है। कांग्रेस अगर, अपने पूर्व के कार्यकाल की ओर नजर दौड़ाये तो उसे अहसास होगा की उसका पहाड़ प्रेम आडम्बर युक्त था। मैदानी क्षेत्रों की सियासी चौपाल मे पहाड़ की चिंता करने से कुछ हसिल नही होने वाला है।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular