spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हरीश रावत व...

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हरीश रावत व प्रीतम सिंह को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर ने कांग्रेस को चंपावत उपचुनाव में अपनी हार को लेकर और पार्टी में पैदा फजीहत को लेकर बहाने तलाश रही है, चौहान ने कहा कि कभी सरकारी मशीन   में धांधली की आशंका जताकर कांग्रेस अपनी पार्टी में चल रहे गुटबाजी से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, चंपावत चुनाव को लेकर जोर-शोर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, वही आज नामांकन में कांग्रेस की अंदर की गुटबाजी को साफ तौर से देखा गया है वरिष्ठ नेता हरीश रावत व प्रीतम सिंह ने नामांकन के दौरान एक दूसरे से दूरी बनाए रखी, चंपावत चुनाव में मैदान में उतरने को लेकर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हार से बचते नजर आए। कांग्रेस महज  आरोप-प्रत्यारोप को लेकर काम चला रही है, जबकि धरातल पर किसी तरह का कोई कार्य नहीं कर पाई है कांग्रेस अभी भी अपनी हार से उबर नहीं पाई है और पार्टी में भगदड़ की स्थिति पैदा है ,पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं या फिर कोप भवन में चले गए हैं ,उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाई है और इस उपचुनाव में धामी एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं ।इस उपचुनाव में चंपावत की जनता अपार उत्साह के साथ मैजिक विधायक ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को भारी मतों से जीत दिलाने जा रही है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular