spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डभाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र व संगठन सर्वोपरि व्यक्तित्व गौण- पुष्कर सिंह...

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र व संगठन सर्वोपरि व्यक्तित्व गौण- पुष्कर सिंह धामी

देहरादून 6 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्थापना दिवस की 42 वी वर्षगांठ पर आज देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने तथा समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।

भाजपा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है ।        मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से उत्तराखंड राज्य बना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। पूरे मनोयोग से काम करना जनहित की सेवा करना ही हमारी प्राथमिकता रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं । राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ ,संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन करने, गरीबों को 1 वर्ष में 3 सिलेंडर मुफ्त देने, वृद्धावस्था पेंशन पति पत्नी दोनों को देने, सैन्य धाम आदि अपने कार्यों का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया तथा जनरल महादेव सिंह रोड से भाजपा महानगर कार्यालय तक यात्रा निकाली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन से पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,मंत्री गणेश विधायक विनोद चमोली, खजान दास , सविता कपूर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल , कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, सह प्रभारी संजीव वर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र, रतन चौहान , महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,सोशल मीडिया के अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान ,सौरभ कपूर ,महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थापना दिवस पर संबोधन डिजिटल माध्यम से सुना।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular