spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकबेंगलुरु में क‍िसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, समर्थकों...

बेंगलुरु में क‍िसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, समर्थकों में चले लात घुसे

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय क‍िसान यून‍ियन के नेता राकेश टिकैत से बदसलूकी हुई है। सोमवार को बेंगलुरु प्रेस क्लब के गांधी भवन में राकेश ट‍िकैत के ऊपर काली स्याही फेंकी गई। घटना के बाद मौके पर तीखी नोंकझोक भी हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। बताया गया है क‍ि स्‍याही फेंकने में स्‍थानीय क‍िसान नेता कोडिहल्लीइस चंद्रशेखर का हाथ है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने ही राकेश टिकैत को काली स्याही फेंकी है। उधर, राकेश ट‍िकैत ने इस घटना को लेकर कर्नाटक की बीजेपी सरकार को ज‍िम्‍मेदार ठहराया है।राकेश टिकैत ने कहा क‍ि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।

सोमवार को भारतीय क‍िसान यून‍ियन के नेता राकेश टिकैत बेंगलुरु प्रेस क्लब के गांधी भवन में एक कार्यक्रम में शाम‍िल होने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक से उन पर स्‍याही फेंक दी ई। भारतीय किसान यून‍ियन के नेता राकेश टिकैत ने स्याही फेंकने को लेकर कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/bangalore/chennai/black-ink-thrown-on-rakesh-tikait-misbehaviour-in-karnataka-watch-video/videoshow/91887656.cms

राजस्थान के अलवर में भी टिकैत पर फेंकी गई थी स्‍याही
साल भर पहले अप्रैल महीने में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर राजस्थान के अलवर जिले के तातरपुर चौराहे पर हमला हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने राकेश ट‍िकैत का स्वागत करने के बहाने उनकी गाड़ी रुकवाई ली। इसके बाद उन पर हमला कर दिया था। इस दौरान ट‍िकैत के ऊपर स्याही भी फेंकी गई थी। साथ ही उनकी कार के शीशे भी फोड़ दिए थे। हमले के बाद राकेश टिकैत ने बीजेपी पर आरोप लगाया था।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular