spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनबीजेपी ने महेंद्र भट्ट को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक होंगे मंत्रिमंडल...

बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

देहरादून : राज्य में भाजपा ने नये अध्यक्ष का एलान  कर दिया गया है, बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौप गई है। कुछ समय से अध्यक्ष पद   के  दायित्व बदलने  की चर्चा थी और इस सप्ताह भट्ट की दिल्ली मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद उनके अध्यक्ष बनने को लेकर अधिक संभावनाये मानी जा रही थी।

महेंद्र भट्ट  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्रीतक कई पदो पर रहे है और राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद समय समय पर उन्हे संगठन मे कई दायित्व मिले है।

महेंद्र भट्ट 2002 मे नंदप्रयाग विधानसभा से विधायक बने और लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष भी रहे है। 2017 मे वह में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। रामजन्मभूमि आंदोलन मे सक्रियता के साथ ही वह उत्तराखंड आंदोलनकारी भी रहे है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular