spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी को मिली ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी नहीं बचा पाई...

पुष्कर सिंह धामी को मिली ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी नहीं बचा पाई जमानत

उपचुनाव मेें अब तक के सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त

जमानत भी नहीं बचा पाई कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी

देहरादून/चंपावत। चंपावत उचुनाव में उत्तराखण्ड में अब तक हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे बड़ी जीत हासिल की। धामी ने चंपावत उपचुनाव में सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए 55025 वोटों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दूर दूर तक कहीं नजर नहीं आईं और मात्र 3233 वोट लेकर जमानत भी नहीं बचा पाई। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के खटीमा का इतिहास दोहराने के दावे हवा में उड़ गए।

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत उपचुनाव में सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 55025 वोटों से प्रचण्ड जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को बड़ी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी धामी को कुल 59258 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। उन्हें सिर्फ 3233 वोट ही मिल पाये।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular