spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनदेश में बढते दामों और महगाई के विरोध में पूरे प्रदेशभर में...

देश में बढते दामों और महगाई के विरोध में पूरे प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी कांग्रेस:मथुरादत्त जोशी

प्रधानमंत्री मोदी तथा उनके सहयोगी देश की गरीब जनता का उड़ा रही मजाक,

केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम,

सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं,

प्रतिदिन बढती महगाई आम आदमी की बर्दास् से बाहर,

सरकार कुछ बड़े घरानों को कर रही पल्लवित-पोशित,

 कई-कई गुना  दामों में वृद्धि के कारण आम जन पीड़ित,

मंहगाई के नाम पर जनता की जेब पर डाका,

देहरादून 10 जुलाई
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रसोई गैस सिलेण्डर के लगातार बढते दामों के विरोध में पूरे प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। दिनांक 11 जुलाई 2022 को प्रदेश के सभी ब्लाक/नगर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
 प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 8 वर्ष का कार्य काल पूर्ण कर चुकी है। देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि के कारण आम जन पीड़ित है। मंहगाई की मार से पीड़ित जनता के ऊपर रसोई गैस सिलेण्डर के दाम 1000 रूपये पार कर चुके हैं। इस मंहगाई का बोझ आम आदमी के जीने की राह को कठिन बना रहा है। गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर की जा रही भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर अब उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। रसोई गैस के प्रतिदिन बढते दाम अब आम आदमी की बर्दास्तगी से बाहर होते जा रहे हैं। चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनके सहयोगी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोशित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी आम आदमी के साथ उसके हर दुःख-दर्द में खडी है तथा उसकी लडाई सड़क से लेकर सदन तक लडती रहेगी। इसी परिपेक्ष में कल दिनांक 11 जुलाई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा जी के आह्रवान पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश के सभी ब्लाक/नगर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर सरकार को चेताया जायेगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular