spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डतोकदारो ने लिया धामी को समर्थन देने का निर्णय

तोकदारो ने लिया धामी को समर्थन देने का निर्णय

 चंपावत के चारों तोको के तोकदारो की बुधवार को कल्पेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद आयोजित बैठक में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री और चंपावत से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी पूर्ण समर्थन और एतिहासिक विजय दिलाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि चंपावत के सम्पूर्ण विकास के लिए यह वेह्तर अवसर है तथा प्रदेश का मुख्यमंत्री चंपावत से होगा यह भी गर्व का क्षण है। तोकदार इससे पहले भी साझा निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास के लिये साझा निर्णय लेते रहे हैं। सभी का उद्देश्य विकास के लिये हर कोशिश करना है। उन्होंने कहा कि सभी तोक घर घर जाकर धामी की ऐतिहासिक जीत  सुनिश्चित करेंगे।

तोकदारो की  सामाजिक संगठनों में हमेशा से तरपैठ रही है और चुनाव में इसका लाभ पुष्कर राज धामी को एक प्रचंड जीत के में देखने को मिलेगा।
बैठक में चारों तोको चक्कु तोक, चौकी तोक , खर्क -कार्कि तोक एवं तदागि भैरवा तोकदारो एवं सम्भ्रांत जनो ने भाग लिया ।
बैठक में हरीश चौधरी, मनमोहन बोरा , विक्रम सिंह , दीवान सिंह बोरा , महेंद्र सिंह कार्की , निर्मल तदागी, बलवंत बोरा एवं चंद्रकिशोर बोरा सहित अन्य कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular