spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डटिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आवास का घेराव

टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आवास का घेराव

प्रदेष महिला कांग्रेंस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेष महिला कांग्रेस नेत्रियों नें आज टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आवास का घेराव कर बेतहाषा मंहगाई के विरोध में प्रदर्षन किया।
ज्योती रौतेला नें कहा कि दो दशक के दौरान राज्य की दुर्गति करने वाले यही पाँच साल रहे हैं, इस पर अफ़सोस जताने के बजाय भाजपा बेशर्मी से विकास का ढोल बजा रही है जबकि सच तो यह है कि बीते पाँच साल में प्रदेश का विकास होने के स्थान पर विनाश ज्यादा हुआ है। बेशर्मी के इस प्रहसन को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होनें कहा इस सत्य से भाजपा मुँह कैसे चुरा सकती है कि देश में ओवरऑल बेरोजगारी दर घटने के बावजूद उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में रही है और इस सत्य को सरकारी एजेंसी ही प्रकट कर रही है। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर हैं। ये दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। आलम यह है कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में 23 और ग्रामीण क्षेत्रों में 22.3 है। इससे अधिक निराशाजनक् क्या हो सकता है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड और हरियाणा बेरोजगारी के मामले में टॉप पर हैं। उन्होने कहा कि यदि भाजपा इसे विकास मान बैठी है तो भगवान ही उसे बचा सकता है।
उन्होनें कहा पूरे देश की तरह राज्य में भी महंगाई सुरसा के मुँह की तरह विकराल हो गई है। 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर हजार रुपए का हो गया है और दाल की कीमतें 80 से बढ़ कर डेढ़ सौ रुपए किलो हो गई है जबकि आम आदमी की क्रय शक्ति जस की तस है। इसी तरह स्वस्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधा, पेयजल, सड़क आदि तमाम पैमानों पर उत्तराखण्ड लगातार पीछे खिसक रहा है। इस हालत में विकास का ढोल भाजपा के निरशाजनक प्रदर्शन की पोल खोल रहा है। ऐसे में विकास की बात बेमानी हो गई है।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdKEYjxrZUe4JlLTtNBek7RrS1L5G_uvggQrEC6nIyp6iSRxw/viewform?usp=sf_link

घेराव में नजमा खान, प्रदेष प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा ंिसह, बाला षर्मा, अनुराधा तिवाड़ी, पुश्पा पंवार, प्रियंका भंडारी, आषा षर्मा, सविता सोनकर, निर्मला देवी, अंजु क्षेत्री, षकुंतला बिश्ट, संगीता रमोला, ममता षाह, नितु, राजेष्वरी भाटीया, कविता केनवाल, षोभा बिश्ट, मुन्नी पंत, रजनी राठौर, चंचल खत्री आदी मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular