spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकजगत प्रकाश नड्डा को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के समस्त...

जगत प्रकाश नड्डा को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दी बधाई

देहरादून 17 जनवरी,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने  जगत प्रकाश नड्डा को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की तरफ से बधाई दी है । उन्होंने  नड्डा का प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री  अमित शाह समेत सभी शीर्ष पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है । उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में हम सब मिलकर प्रदेश में प्रत्येक शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना समितियों तक पार्टी के विचारों व सिद्धान्तों को पहुंचाने का लक्ष्य अधिक मजबूती से पूरा करेंगे । उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्यसमिति में आपके द्वारा दिए लक्ष्य के अनुसार, आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों समेत 2024 लोकसभा चुनावों में पार्टी राज्य की सभी 5 सीटों पर जीत हासिल करेगी ।

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular