spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस पार्टी के उदयपुर नव संकल्प घोषणा के क्रियान्वयन कार्यशाला दो दिवसीय...

कांग्रेस पार्टी के उदयपुर नव संकल्प घोषणा के क्रियान्वयन कार्यशाला दो दिवसीय मंथन समाप्त

देहरादून 2 जून, 2022
कांग्रेस पार्टी के उदयपुर नव संकल्प घोषणा के क्रियान्वयन पर चर्चा एवं योजना बनाने हेतु आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन कार्यशाला के दूसरे दिन आज देहरादून में जीएमएस रोड़ स्थित चाॅंद वालिया गार्डन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन के साथ दिशा-निर्देशा दिये। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले नेतागणों ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सूर्यकान्त धस्माना ने किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिये गये निर्णयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिये।
राजीव महर्षि ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पार्टी को एकबार फिर से बूथ व न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लम्बा गौरवमयी इतिहास है कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियां ग्रास रूट तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति रही है कि हम समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ सदैव खडे रहे हैं आज भी हमें दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, मजदूर एवं कमजोर वर्ग के साथ खडा रहना है।
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि हमें कार्यकर्ता का हर स्तर पर साथ देना होगा। कार्यकर्ता के सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहकर ही पार्टी संगठन को मजबूती मिल सकती है।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पार्टी संगठन में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा वर्ग को सरकार की जन विरोधी नीतियों का एकजुट होकर विरोध करना होगा जिसमें पार्टी का मुख्य संगठन उनका पूरा साथ देगा।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कांग्रेस शासन में किये गये विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाने तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का सुझाव दिया।
विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक विरेन्द्र जाति, विधायक रवि बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी होगी। पार्टी में सभी को मौका मिलना चाहिए हमें भी पार्टी संगठन के लिए किये गये कार्यों का प्रतिफल मिला है जो पार्टी ने हमें मौका दिया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है। ऐसे वक्त में भी कार्यकर्ता पार्टी से जुडे हुए हैं हमें उन्हें सम्मान देना है। मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से भाजपा में गया परन्तु मेरी आत्मा सदैव कांग्रेस से जुडी रही। विपक्ष मे केवल राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो मोदी की नीतियों का विरोध करने का साहस कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक दिन अंग्रेजों को नारा दिया था भारत छोड़ो- आज कांग्रेस नारा दे रही है भारत जोड़ा। जोधपुर का नव संकल्प ऐलान मात्र ऐलान नहीं होना चाहिए संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय घर बैठने का नहीं है हमें विस्तृत रूप रेखा बनाकर भाजपा का मुकाबला करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से जो भावनायें आई हैं उन्हें पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जायेगा। उदयपुर संकल्प भारत के भविष्य का संकल्प है। कांग्रेस इससे बडी-बडी चुनौतियों का सामना कर चुकी है फिर भी लौट कर आती है और आई है उस समय भी लोगों ने नारा दिया था इन्दिरा लाओ देश बचाओ। 2022 के विधानसभा चुनाव की हार की मैंने जिम्मेदारी ली है और लेता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नाम में ही राष्ट्रवाद की झलक दिखाई देती है आज छद्म राष्ट्रवाद फैलाया जा रहा है। आज बाबा साहब अम्बेडकर की बात करने वाली भाजपा ने उस समय संविधानसभा में अम्बेडकर का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि संघर्ष की ताकतें महिला, युवा, किसान, मजदूर को जोडना होगा, अपने अनुषांगिक संगठनों को मजबूत करना होगा।

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांगे्रस पार्टी का इतिहास बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। आज कांग्रेसजन एक कठिन दौर से गुजर रही है। विपक्ष के लोग ’’कांग्र्रेस मुक्त भारत‘‘ का आह्नवान करते हैं जो उनकी हिटलरी मानसिकता को दर्शाता है, क्योंकि हिटलर ने भी जर्मनी में ठीक इसी तरह से यहूदियों से मुक्त करने का आह्नवान किया था, एक विचारधारा की हत्या करने का आह्नवान ठीक उसी मानसिकता का परिचायक है। आप कांग्रेस विचारधारा के पोषक एवं संवाहक हैं, तो क्या आपके और हमारे लिए इस देश में रहने का हमारा मौलिक अधिकार वे समाप्त करना चाहते हैं। कांग्रेस के रक्षक होने के नाते इस मानसिकता के खिलाफ समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें तन-मन-धन से खड़ा होना है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदों पर नियुक्तियां 90 से 180 दिन के अन्दर की जायेंगी जिसमें 50 प्रतिशत पद युवा, महिला,अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के होंगे। एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा तथा एक व्यक्ति किसी भी पद पर केवल 5 साल तक रह पायेगा। संगठन में जिला, ब्लाक व मण्डल कमेटियों की नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी। पार्टी संगठन ने जोधपुर में सर्वसम्मति से तीन नये विभागों का गठन करने का भी निर्णय लिया है। पार्टी नेताओं को अपनी बात एकरूपता से रखनी है। ब्लाक, जिला व मण्डल इकाइयां कैडर पर आधारित होंगी। चुनाव प्रबन्धन किस प्रकार का हो इसपर विशेष ध्यान दिया जायेगा।  9 अगस्त से शुरू होने वाली 75 कि.मी. लम्बी पद यात्रा का जिला स्तर पर शुरू की जायेगी जिसके माध्यम से भारत के स्वाधीनता आन्दोलन के इतिहास उसकी भावना और बलिदानों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले पार्टी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस सदी में बहुत बडी-बडी हार और जीत देखी हैं उसके बाद हमेशा पार्टी और मजबूती के साथ उभर कर आई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होती है और कांग्रेस पार्टी का 140 साल पुराना इतिहास पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर है। हमें निराश नहीं होना है तथा कार्यकर्ताओं को मजबूती देते हुए उनकी हौसला अफजाई करनी है। हम पार्टी के नव संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें नेता बनने से पहले कार्यकर्ता बनना है, पार्टी के विधायक भी कार्यकर्ता के रूप में काम करें। हम गांव-गांव नव संकल्प का प्रचार करेंगे। पार्टी में गुटबाजी किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं की जायेगी साथ ही किसी भी कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। आज जो लोग कांग्रेस पार्टी छोड कर जा रहे हैं वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोडने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु कांग्रेस कार्यकर्ता का इतिहास देश व पार्टी की एकता व अखण्डता को एक रखने का रहा है। मैं संगठन की कार्यशैली से अपने आपको परिपक्व बनाना चाहता हूं। कंाग्रेस पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है हमें निडर होकर भाजपा के उत्पीडन का डटकर मुकाबला करना है। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने की बात बर्दास्त नहीं की जायेगी क्योंकि यह पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मेहनत से हुआ है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया उनका अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेकइन इण्डिया की बात करने वाली पार्टी 3000 करोड की मूर्ति चीन से बनाकर लाते हैं जबकि देश में चिकित्सकों, अध्यापकों की भारी कमी है। आज इसी चिन्तन और आत्म मंथन की जरूरत है कंाग्रेस ने अपने शासन में नवोदय विद्यालय खोले जिनमें पढकर इन्जीनियर, डाक्टर तथा आइएएस बन रहे हैं। परन्तु सत्ताधारी दल के कुछ लोग आज कांग्रेस की नींव रखने वाले नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। कार्यशाला का बन्देमातरम नारे के साथ समापन हुआ।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, महामंत्री याकूब सिद्धिकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक डा0 जीतराम, शैलेन्द्र रावत, संजीव आर्य, अजय सिंह, नवीन जोशी, पी0के0 अग्रवाल, ताहिर अली, ललित फस्र्वाण, ओम गोपाल रावत, राजपाल बिष्ट, सरोजनी कैन्तूरा, महिला अध्यक्ष ज्येाति रौतेला, नरेन्द्र बिन्द्रा, राजकुमार, संजय पालीवाल, प्रदीप थपलियाल, महेन्द्र राणा, मुकेश नेगी, गौरव सिंह, जयेन्द्र रमोला, गोदावरी थापली, गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, दर्शन लाल, प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पाॅल, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, प्रणीता बडोनी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पुष्पा पंवार, नानक चन्द आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular