spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूका केंद्र सरकार का पुतला

देहरादूनः- 26 जुलाई

उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देहरादून के घण्टाधर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया। इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेषान करने का काम कर रही है। करन माहरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा  शांतिपूर्ण प्रदर्षन किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हेें गिरफ्तार किया है जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटि नही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की तानाषाही केन्द्र सरकार बदले की भावना से कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा। इस असवर पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्तिथ थे।

प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देष में कांग्रेसजन अपनी अध्यक्षा  सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध मेें षान्तिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं उसी क्रम में दिल्ली के अन्दर जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी समेत वरिस्थजनों को गिरफ्तार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है।

पुतला दहन के दौरान उत्तरखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोषी, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र वर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नवीन जोषी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्शि, गरिमा महरा दसौनी, जयन्त रमोला, सुजाता पॉल, गौरव चौधरी, संजय किषोर, अष्विनी बहुगुणा, सुषील राठी, जसविन्दर गोगी, रोविन त्यागी, दिनेष कौषल, मोहन काला, नवनीत सती, षोभाराम  आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular