spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव मे मिली पराजय को लेकर कन्फ्यूज,पार्टी...

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव मे मिली पराजय को लेकर कन्फ्यूज,पार्टी में जारी शीत युद्ध ;मनवीर सिंह चौहान

 *हाई कमान की राय को भी नजरंदाज कर रहे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्त्ता
*अंतर कलह की हार के बाद ठीकरा ईवीएम मशीनों पर फोडने पर आमादा
*अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ में तमाम           तरह के आपस में ही आरोप प्रत्यारोप
*कांग्रेस में जारी शीत युद्ध

देहरादून 29 अप्रेल , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव मे मिली पराजय को लेकर कन्फ्यूज है और हाईकमान की राय को भी नज़रंदाज कर ईवीएम मशीनों पर ठीकरा फोडने की कोशिश कर रहे हैं।
चौहान ने कहा कि वह गुटबाजी और पार्टी मे मचे बवाल से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि हाईकमान ने उतराखंड में मिली हार की वजह के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है और इसमें उनका भी नाम आया है। वह गुटबाजी की जांच करने की मांग लगातार कर रहे हैं। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता के चयन को तमाम तरह के आरोप प्रत्यारोप आपस में ही लग रहे हैं।
दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष अब कांग्रेस में चल रहे शीत युद्ध से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की जनता के साथ संवादहीनता तथा जनता के साथ किये छलावे के कारण जनता ने उसे सबक सिखाया। कांग्रेस ईवीएम जैसे आरोप लगाकर जनादेश का अपमान भी कर रही है। चुनाव जीतने पर कांग्रेस जनता की जीत और कांग्रेस के प्रति उत्साह बताते हुए विजय का जश्न मनाती रही है,लेकिन पराजय के बाद वह इसके लिए ईवीएम को दोष देती रही है ,यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा विकास और जनता के विश्वास पर चुनव जीतती रही है और इसी कारण उसे देश भर मे जनता का लाभ मिलता रहा है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular