spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकआप के मिशन के लिए गुजरात पहुंचे केजरीवाल और मान,गुजराती अपना वोट...

आप के मिशन के लिए गुजरात पहुंचे केजरीवाल और मान,गुजराती अपना वोट बीजेपी को ही देंगे

 साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और आम आदमी पार्टी पहली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दोनों नेता आम आदमी पार्टी द्वारा प्रस्तावित रोड शो में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी गुजरात के महासचिव मनोज सोरठिया ने इस रोड शो को तिरंगा यात्रा करार दिया। दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के घर के बाहर हुई तोड़फोड़ के बाद गुजरात ‘आप’ इकाई ने शहर के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव से दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने को कहा है।

अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के गुजरात दौरे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई लोगों ने आम आदमी पार्टी पर बाहरी होने का आरोप लगाया और कहा कि गुजराती अपना वोट बीजेपी को ही देंगे।

अरविन्द केजरीवाल  और भगवंत मान के गुजरात दौरे पर आप गुजरात महासचिव मनोज सोरठिया ने संवाददाताओं से कहा, ”कुछ बदमाशों ने हाल में दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर हमला किया। हमें डर है कि कुछ लोग यहां भी हमारे नेताओं पर हमला कर सकते हैं। इसलिए, हमने अतिरिक्त सावधानी बरतने और अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त को एक पत्र भेजा है।पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार सुबह सबसे पहले गांधी आश्रम जाएंगे और फिर दोपहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने शहर के निकोल इलाके में पहुंचेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले दोनों नेता शाहीबाग इलाके में स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे।
- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular