spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सीटों के आरक्षण में लोकतंत्र...

हरिद्वार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सीटों के आरक्षण में लोकतंत्र को बंधक बनाने का प्रयासः- विजय सारस्वत

देहरादून 14 जुलाई
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं हरिद्वार पंचायत चुनाव प्रभारी विजय सारस्वत ने जिलाधिकारी हरिद्वार के हस्ताक्षर से जारी जिला पंचायत सीटों के आरक्षण की अंतिम प्रकाशित सूची को लोकतंत्र को बंधक बनाकर गला घोटने जैसा प्रयास बताया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन एवं हरिद्वार पंचायत चुनाव प्रभारी विजय सारस्वत ने कहा कि जनपद के कांग्रेसजनों द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी परन्तु इसके बावजूद जिला निर्वाचन द्वारा उनकी आपत्तियों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही इन आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विजय सारस्वत ने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनावों के आरक्षण को लेकर हरिद्वार जनपद के विधायकगणों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने उनके नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री चन्द्र शेखर भट्ट तथा पंचायतीराज सचिव श्री नीलेश झा से सचिवालय में मुलाकात कर पंचायत चुनावों के मनमाने आरक्षण को लेकर नियमानुसार चक्रीय क्रम में आरक्षण निर्धारित करने हेतु निर्देश जारी करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार द्वारा दिनांक 13 जुलाई, की सायं ही मनमाने ढंग से आरक्षण निर्धारित कर अंतिम सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आननफानन में अंतिम सूची जारी करने से जाहिर होता है कि अधिकारियों में सरकार का भय तथा पंचायत चुनावों में भाजपा की निश्चित हार को परिलक्षित करता है।
विजय सारस्वत ने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम सूची का प्रकाशन लोकतंत्र का गला घोटना, लोकतंत्र को बंधक बनाना, भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों को अनुचित लाभ पहुचाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित सूची से हरिद्वार की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी चुनावों में जनता तक अपनी बात लेकर जायेंगी तथा यदि आवश्यकता हुई तो कंाग्रेसजनों से विचार-विमर्श के बाद मा0 उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी।
विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने के साथ ही जनता से खोखले वादे करती आ रही है परन्तु जनता का वोट कांग्रेस पार्टी के साथ रहेगा तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular