सरकार व संगठन के बीच समन्वय बनाने उत्तराखंड पहुंचे बी एल संतोष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुके हैं ,देहरादून पार्टी कार्यालय में मंत्रियों व मुख्यमंत्री के साथ बी एल संतोष की बैठक शुरू हो चुकी है संतोष सरकार व संगठन के बीच समन्वय बनाने सरकार के कामकाज पर चर्चा करेंगे।

 

 

सूत्रों की माने तो बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी मंथन किया जा सकता है ,वही धामी को  चम्पावत से चुनाव जिताने को लेकर भी रणनीति पर विचार किया जा सकता है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी बी एल संतोष  सभी मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक करेगे, बीएल संतोष कल सुबह 10:00 बजे से पदाधिकारियों, सांसदों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, साथ ही बैठक में हारी हुई विधानसभा सीटों  के विधायको से भी चर्चा हो सकती है सभी जिलों की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दिल्ली पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *