योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर लगेगी मुहर: चौहान  

देहरादून 27 मई । चंपावत उपचुनाव को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौर के मद्देनजर भाजपा ने दावा किया है कि देवभूमि की शान योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगने वाली है।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि प्रदेश कॉंग्रेस नेता मेहमान नवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतेजार में है, लेकिन हालत देखकर कोई चंपावत आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है | उन्होने योगी जी के दौरे को लेकर कॉंग्रेस नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हार के डर से आपके नेता प्रचार करने दिल्ली से आ ही नहीं रहे हैं तो भाजपा नेताओं पर क्यूँ खीज उतार रहे हैं।

चौहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास सबका प्रयास के मुद्दे पर चंपावत उपचुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होने दावा किया कि इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के लाल योगी आदित्यनाथ का चंपावत दौरा निर्णायक साबित होगा।
उन्होने कहा कि भाजपा जहां अपने संगठन की मेहनत व प्रदेश सरकार के कार्यों की बदौलत जनता के मध्य प्रचार कर रही है। इस दौरान चंपावत विधानसभा के कोने कोने में यहाँ की महान जनता से मिलने वाले आशीर्वाद ने माहौल भाजपामय बना दिया है |
मनवीर चौहान ने दावा किया कि जनता का युवा सीएम धामी के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखते हुए कॉंग्रेस हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है । स्थानीय कॉंग्रेस दिग्गजों के चंपावत दौरों पर उंगली उठाते हुए कहा कि यह सब दौरे तो लगातार भाजपा द्धारा ललकारे जाने से अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता के बीच हो रही किरकिरी को देखते हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *