बढती बिजली कीमतों को लेकर आप ने सभी विधानसभाओं से मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन

राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा राज्य भर में बिजली दरें 12.5 प्रतिषत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को नियामक आयोग को भेजे जाने तथा इस प्रस्ताव को मंजूर करने का निवेदन आयोग को किए जाने के समाचार को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेष की 70 विधानसभाओं में प्रदर्षन किया और बढती बिजली कीमतों पर आप ने सभी विधानसभाओं से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जिसमें मुख्यमंत्री से बिजली की कीमतों मे बढोतरी न करने की मांग की , राजधानी देहरादून में आप प्रदेश उपाध्यक्ष और परवादून प्रभारी डिपंल सिंह के नेतृत्व में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेशित किया। ज्ञापन में मौजूदा हालातो में उत्तराखंड सहित देश का हर आम आदमी बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के दौर में किसी तरह अपने और परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पा रहा है ऐसे में यदि ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी एक आम आदमी पर बढ़े हुए बिजली दामों का बोझ डाला जाएगा तो ये प्रदेश के लाखो मध्यम या उससे निचले वर्ग के लोगो के लिए आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम करेगा।
प्रदेश का मुखिया होने के नाते मा. मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ओर उचित संज्ञान लेकर बिजली दरों में होने वाली इस वृद्धि को रोकने के लिए ज्ञापन भेजा । इस मौके पर आप नेता ,सीमा कष्यप,डाॅ अंसारी,रजिया बेग,नितिन जोषी,सुनील घाघट,सुदेष कुमार,रविन्द्र कुमार,गुलाम अहमद आदि नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *