spot_img
spot_img
Homeराजनैतिकपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया पैराग्लाइडिंग स्पोर्ट्स एडवेंचर का शुभारंभ

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया पैराग्लाइडिंग स्पोर्ट्स एडवेंचर का शुभारंभ

 पैराग्लाइडिंग के लिए नयार घाटी को हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह
प्रदेश के मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बिलखेत नयार घाटी मैं पैराग्लाइडिंग की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। महाराज ने बैलून में बैठकर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग सफारी का इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां आकर पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग कैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो पाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान  सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक, ठाकुर रतन सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद एडवेंचर के एसीईओ अश्वनी पुंडीर सहित 18  पायलट शामिल थे।

महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दिया 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

 

जयहरीखाल (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और  मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को  पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है।
चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को विकासखंड जयहरीखाल के काण्डई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को  पानी, सड़क और पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का भारी भरकम तोहफा दिया है।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहां अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ ही 22 करोड 21 लाख की बडी धनराशि की गुर्जर खंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया।
क्षेत्रीय विधायक महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत 93 लाख 17 हजार की लागत की घेरुवा से गुर्जरखंड-मलाणा मोटर मार्ग योजना, राजकीय इण्टर कालेज, सिसल्डी तक 20 लाख 08 हजार के मोटर मार्ग, मेरैतपुर-कालौगांव-डेबडाली-तिलस्या के सेरणकोट तक 86 लाख 34 हजार की लागत के मोटर मार्ग, 4 लाख 50 हजार की लागत के सेरु रौला से सिरोलखाल तोक (खैरा) मोटर मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत तोली, कोटातल्ला, खड़कोली में 10-10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भी शिलान्यास किया।
महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 की 56 लाख 33 हजार की योजना, 45 लाख 56 हजार की लागत की धन्दोली से मोलीपास्ता मोटर मार्ग, 10 लाख की धनराशि से बने ग्राम पंचायत सौड़ के अंतर्गत सतपुली मोटर मार्ग से चिमदाडी के लिए संपर्क मार्ग, 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार के खैरासैंण-डौंर-नग्धार-बयाली मोटर मार्ग पर बने स्पान क्लास-ए लोडिंग का स्टील गार्ड सेतु और 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने स्पान के स्टील ट्रस मोटर सेतु का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष  शांति देवी,  सतपुली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनोज खंतवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा,  मैत्री प्रकाश, संदीप कुमार, शकुंतला देवी, बजमोहन रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता विष्ट,  लक्ष्मी देवी, यशराज सहित महिला मंगल दल, बसई, टसीला, काण्डई, घेरूवा वड्डा, तोली, मोली आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular