खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन देहरादून पहुंच कर राजनीति में शुरू की सियासी हलचल

देहरादून, उत्तराचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा की विधायक उमेश कुमार शर्मा पर दिल्ली में एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जिस पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, उन्होंने ये भी कहा की उमेश शर्मा एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है
जिस पर बहुत से मुकदमे दर्ज हैं,और बड़े-बड़े अपराधियों से सम्बन्ध हैं, और बहार के राज्यों के बड़े-बड़े अपराधियों को उत्तराखंड के हरिद्वार व खानपुर विधानसभा सभा में पनाह दी जा रही और उत्तराखण्ड की भूमि पर अपराधियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि विधायक उमेश शर्मा ने कई बार मुझे देख लेने कि धमकी दी है।क्योंकि विधायक उमेश कुमार शर्मा के परिवार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिनके पिताजी कि भी हत्या कि गई थी। कुँवर प्रणव ने सरकार से अपनी व परिवार कि सुरक्षा बढ़ाने कि मांग करी है कि उनको उमेश कुमार शर्मा से अपनी जान का खतरा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *