spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डआप पार्टी में हुआ संगठन विस्तार,13 लोगों को मिली संगठन में जगह...

आप पार्टी में हुआ संगठन विस्तार,13 लोगों को मिली संगठन में जगह – आप

अपने संगठन पर ध्यान दे रही है आप,

धरातल पर करेंगे पार्टी को और ज्यादा मजबूत

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए संगठन का विस्तार किया गया । आप पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद आज आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी । उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए जानकारी दी कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर काम करते हुए आगे बढ रही है और नए सिरे से पार्टी संगठन का ढांचा बनाते हुए मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरुवात करते हुए 13 पदों पर जिम्मेदारियां बांटी हैं । इस संगठन विस्तार में जोत सिंह बिष्ट को भी आप पार्टी की जगह दी है जिन्होंने बीते दिन ही कांग्रेस छोडकर आप पार्टी का दामन थामा था ।

जोत सिंह बिष्ट – प्रदेश संगठन समन्वयक, बसंत कुमार – वरिष्ट प्रदेष उपाध्यक्ष(कुमाऊं प्रभारी), शिशुपाल रावत – प्रदेश उपाध्यक्ष(नैनीताल एवं अल्मोडा जिला प्रभारी व प्रदेष महिला मोर्चा प्रभारी), सुनीता बाजवा टम्टा – प्रदेश उपाध्यक्ष(संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं खटीमा जिला प्रभारी), दिग्मोहन नेगी – प्रदेश उपाध्यक्ष(चमोली,रुद्रप्रयाग एवं पौडी गढवाल जिला प्रभारी), प्रवीन कुमार बंसल – प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला देहरादून पछवा प्रभारी ), डिंपल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला देहरादून परवा प्रभारी ), नरेश शर्मा- प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला हरिद्वार एवं रुडकी जिला प्रभारी),आजाद अली – प्रदेश उपाध्यक्ष( प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी ), अजय जायसवाल – प्रदेश महासचिव, धमेंन्द्र कुमार बंसल – प्रदेश कोशाध्यक्ष, अमित जोशी – प्रदेश मीडिया प्रभारी, दीप प्रकाश पंत – प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी।

आप अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन के विस्तार की शुरुवात हो चुकी है और जल्द ही संगठन के सभी पदाधिकारियों से बातचीत कर चंपावत में होने जा रहे उपचुनाव पर भी पार्टी विचार विमर्श करेगी । वहीं जोत सिंह बिष्ट ने भी आप पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी शिद्दत से करेंगे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता,आपसी गुटबाजी का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 40 वर्ष कांग्रेस को दिए लेकिन कांग्रेस की आज जो स्थिति है वहां सच्चे कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है और अब वह आप पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी के सभी पदाधिकरियों के साथ एकजुट होकर कार्य करेंगे ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular