आप का दामन छोड़ , दीपक बाली ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून 14 जून ,

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे   दीपक बाली ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.)  अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब  दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि  दीपक बाली की विचारधारा में हमेशा से राष्ट्रवाद था।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने दीपक बाली का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी के ओंर अधिक मजबूत होने का भरोसा जताया ।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आम आदमी पार्टी से बुधवार को ही इस्तीफा देने वाले प्रदेशाध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष  मदन कौशिक ने उनका भाजपा में स्वागत व अभिनंदन किया । वहीं इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बाली  संघर्षील नेता हैं, उनके अनुभव व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा ।
इस मौके पर दीपक बाली ने बताया कि उन्होने आम आदमी पार्टी को उनकी कार्यप्रणाली व राष्ट्रविरोधी सोच के चलते निराश होकर छोड़ा है । उन्होने कहा कि वह युवा मुख्यमंत्री धामी के सूबे के विकास को लेकर किए कार्य व भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से पहले ही प्रभावित थे । उसपर चंपावत चुनावों में धामी के नाम पर जनता के रिकॉर्ड मतदान ने मेरे भाजपा में आने के निर्णय पर पूर्णतया मुहर लगा दी ।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, डॉ देवेंद्र भासींन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, कौस्तबा नंद जोशी प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल , शादाब शम्स, संजीव वर्मा, समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *