अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को सील करने के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कल करेंगे राजभवन का घेराव

केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई करने तथा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को सील करते हुए  केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज किया गया जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है।
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में केन्द्र सरकार के इशारे पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कल दिनांक 16 जून को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

कल राजधानी  देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 11ः00 बजे राजभवन का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *