स्वदेशी मेले में फैला नमामि गंगे का स्वच्छता सन्देश

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित स्वदेशी मेले में आज नमामि गंगे अभियान के तहत आज स्वच्छ भारत की थीम को उजागर किया गया | जिसमें मुख्य अथिति के रूप में मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक शर्मा ने शिरकत करते हुए लोगों से दिनचर्या में स्वच्छता का परिपालन और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील की | इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरुक किया गया ।

विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से लोगों के बीच स्वदेशी के विचार और उत्पादों के लिए आकर्षण का केंद्र बने स्वदेशी मेले में स्वच्छता विषय आधारित महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | राज्य नमामि गंगे प्रोजेक्ट प्रबंधन ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाग लिया | उन्होने इस अवसर पर स्वच्छता के संदेश आधारित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए वहाँ मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कहा कि स्वदेशी के विचार आधारित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी को उनकी जड़ों से जोड़ने रखने का है | क्यूंकि यदि हम अपनी वैचारिक जड़ों से मजबूती से बंधे रहेंगे तो स्वदेशी उत्पादों चाहे वह कृषि से जुड़े हों, कारीगरी से जुड़े हों, खान पान से या रहन सहन से जुड़े सभी के उपयोग के प्रति हममे ज़िम्मेदारी और गर्व का भाव अवशय रहेगा | उन्होने इस अवसर पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में भी भाग लिया और मेले के दौरान सफाई अभियान की ऐसी कोशिशों को स्वच्छता संदेश का दूर दूर तक पहुंचाने वाला बताया |

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के मध्यम से लोगों को बताया गया कि किस तरह से गंगा नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है । साथ ही मेले मे मौजूद लोगों को गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलायी गयी । स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर जानकारी दी कि मेले को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया, जो इस बात का इशारा करता है कि आम जनता में स्थानीय पहचान और देश के प्रति कितना जुनून है | उन्होने बताया कि पीएम मोदी की लोकल फॉर वोकल थीम को लोग यहाँ स्थानीय कृषि उत्पादों से जुड़े स्टॉल, स्थानीय कारीगरों के हुनर से निर्मित सामान,पहाड़ के समृद्ध खान-पान के आयोजन और लोक कलाकारों के परफ़ोर्मेंस खूब पसंद कर रहे हैं उन्होने कहा कि अब जब मेला अपने अंतिम पढ़ाव, वावजूद इसके दूर दूर से मेला देखने लोग पहुँच रहे हैं जिससे दूकानदारों, कारीगरों व प्रतिभाग करने वाले कलाकारों के चेहरे खिले हुए हैं |

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले को सफल बनाने में मुख्य तौर पर स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र जी, , मेला संयोजक इन्द्रमणि गेरोला, मेला संरक्षक विशमभर नाथ बजाज, मेला व्यवस्थापक प्रिंस यादव, मेला प्रचार प्रमुख आधार वर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मधु जैन, मेला स्वागत समिति अध्यक्ष राजकुमार परमार स्वदेशी जागरण मंच संरक्षक जे एस वारने मनोज जोशी, प्रशांत सिंह,मनोज पटवाल, मुकेश चौहान, नरेंद्र कुमार आदि ने सहयोग दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *