आखिरकार क्या पूरी हुई सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटे का बैड बॉय बनाने की 24 साल पुरानी ख्वाइश ?…….

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तारी की खबर हर आमोखास के लिए बेहद अहम है | क्यूंकि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फिल्मी डॉयलोग को जिंदगी का फलसबा बनाने का अंजाम यही होता है | शाहरुख का ऐसे ही एक डॉयलोग को अपने बेटे की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की ख्वाइश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | ये वीडियो है सिम्मी ग्रेवाल के लोकप्रिय टॉक शो का, जिसमें शाहरुख खान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे को ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस करना चाहिए जो उसने अपनी जिंदगी में नहीं किया ।

यह सब शाहरुख ने कहा था अपनी प्रसिद्ध फिल्म DDLJ में अनुपम खेर का बेटे के लिए कहे गए इस डॉयलोग के आधार पर, “ जा तू जी ले अपनी जिंदगी, और यदि तुझे लगता है बहुत हो गया तो जा मेरी जिंदगी भी जी कर आ” | बादशाह खान का यह वीडियो है 1997 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो का । इस दौरान उन्होने कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफाती काम करना चाहिए, जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले । जोश में वो यह तक कह गए कि वो एक बैड बॉय बने और अगर वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा, तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा ।

बरहाल शाहरुख खान ने बातें शो की टीआरपी के लिए कही हो या सही में यही उनके दिल की ख्वाइश थी | वजह कुछ भी हो लेकिन ऊपरवाले ने उनकी इच्छा पूरी कर और किंग खान का लाड़ला ड्रग्स के आरोप में अब सलाखों के पीछे पहुँच गया है | फिलहाल हमारी तो यही सलाह है कि कोई भी फिल्म में दिखाये जाने वाले तौर तरीकों, कहानियों और डॉयलोग को फिल्म या सीरियल ख़त्म पर तुरुन्त भूल जाएँ | क्यूंकि शाहरुख खान तो अथाह दौलत के मालिक हैं खुद को देर-सबेर  बचा ही लेंगे लेकिन हमारा क्या होगा ……….सिम्मी ग्रेवाल के फेमस टॉक शो में शाहरुख का बेटे को ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस कराने की मुराद का वीडियो हो रहा है जमकर वायरल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *