spot_img
spot_img
Homeराष्ट्रीयपिछली सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा तो खूब दिया, लेकिन इसके...

पिछली सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा तो खूब दिया, लेकिन इसके लिए किया कुछ नहीं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आजमध्य प्रदेश के 5.21 लाख लोगों को उनका घर सौंप दिया है। गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत उन्‍होंने लोगों के अपना घर होने का वर्षों पुराना सपना पूरा किया है। पीएम ग्रामीण आवासीय योजना के तहत इन लोगों को आज पीएम आवासीय योजना ग्रामीण के तहत नया घर मिल गया है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हैं। वहीं, इस कार्यक्रम में मध्‍य प्रदेश के सीएम और दूसरे मंत्री भी वर्चुअल तौर पर शामिल हुए हैं।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की इस योजना के तहत बनाए गए घरों पर महिलाओं का भी अधिकार है। इस अधिकार ने घर में अन्य वित्तीय निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया है। यह दुनिया भर के बड़े विश्वविद्यालयों में केस स्टडी का विषय है। पीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए केवल कुछ लाख घर बनाए। हमारी सरकार ने गरीबों को लगभग 2.5 करोड़ घर दिए हैं। इनमें से 2 करोड़ घर गांवों में बने हैं। पिछले 2 वर्षों में कोरोना के कारण बाधाओं के बावजूद इस काम में कोई मंदी नहीं आई।

इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर दिए गए संबोधन में पीएम ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार हो या राज्यों में भाजपा सरकार, सभी सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ चल रहे हैं। सभी गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्‍होंने विपक्ष की भी जमकर खिंचाई की। उन्‍होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने गरीबी मिटाने के लिए नारे तो खूब लगाए, लेकिन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम नहीं किया। पीएम ने कहा कि उनका मानना ​​है कि जब गरीब सशक्त होते हैं, तो यह उन्हें गरीबी से लड़ने का साहस देता है। जब एक ईमानदार सरकार के प्रयास एक सशक्त गरीब के प्रयास के साथ आते हैं, तो गरीबी हार जाती है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular