spot_img
spot_img
Homeकारोबारजानिए आज से कैसे साधारण फोन से या बिना इंटरनेट के डिजिटल...

जानिए आज से कैसे साधारण फोन से या बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट करना हुआ संभव : मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल

देहरादून | मोदी सरकार की बैंकिंग प्रणाली को सरल बनाने की एक और ऐतिहासिक पहल | आज से डिजिटल पेमेंट भी नॉन डिजिटल तरीके से करना संभव हो गया है, मतलब यदि किसी के पास इंटरनेट वाला फोन नहीं है या फोन में इंटरनेट ही नहीं है तब भी बड़ी आसानी से पेमेट ट्रांसफर किया जा सकता है | RBI ने इसके लिए अलग से UPI123Pay  नाम से UPI लॉन्च किया। इसमे मदद के लिए डिजीसाथी नाम से 24×7 हेल्पलाइन भी लॉन्च की गयी है । इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सिर्फ अपने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करवाना होगा।

फीचर फोन के लिए भी UPI लॉन्च करने वाली RBI का मानना है कि फीचर फोन के लिए UPI फैसिलिटी शुरू होने से गांवों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ेगा। अमूमन पाया गया है कि गांवों में कई लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं होते हैं। इसके अलावा वहां इंटरनेट की उपलब्धता की भी गारंटी नहीं होती है।
यहाँ फीचर फोन का मतलब बेसिक फोन है, जिसमे फोन में सिर्फ कॉल करने, कॉल रिसीव करने और मैसेज सेंड और रिसीव करने का फीचर होता है। आज भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन फोन का इस्तेमाल करता है।


क्या है फीचर या बेसिक फोन से पेमेंट ट्रांसफर का तरीका

RBI के मुताबिक वे यूजर्स को ऑप्शन का एक मेन्यू देकर पेमेंट करने के लिए चार ऑप्शन देगा और आगे चलकर इन फीचर्स को जोड़ देगा। NPCI के जरिए फीचर फोन के यूजर्स चार तरीकों से पेमेंट कर सकेंगे

  1. IVR सिस्टम या वॉइस बेस्ड सिस्टम, इसमें यूजर्स NPCI के दिए गए नंबर पर कॉल करके सेफ ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
  2.  स्कैन एंड पे छोड़ सभी तरह के ट्रांजैक्शन इससे ऐप-बेस्ड चैनल के जरिए होंगे, इसमें फीचर फोन में एक ऐप होगा। स्कैन और पेमेंट के फीचर को छोड़कर, स्मार्टफोन पर UPI ऐप पर सभी ट्रांजैक्शन की पेशकश की जाएगी। RBI जल्द ही स्कैन एंड पे फीचर लाने पर काम कर रहा है।
  3.  प्रॉक्समिटी साउंड बेस्ड पेमेंट। ट्रांजैक्शन साउंड वेव्स एनेबल कॉन्टैक्ट को एनेबल करने और कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट करने के लिए होगा।
  4.  मिस्ड कॉल बेस्ड सिस्टम, यूजर्स को एक मिस्ड कॉल देना होगा जिसके बाद कॉल बैक मिलेगी। यूजर्स UPI पिन डालकर पेमेंट कर सकता है।
- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular