spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनPan Card खो जाए या कहीं भूल जाएँ, न हों परेशान बस...

Pan Card खो जाए या कहीं भूल जाएँ, न हों परेशान बस एक क्लिक पे इस तरह डाऊनलोड करें e-Pan Card

पैन कार्ड आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में एक है | बैंक में खाता खुलवाने से लेकर ITR भरने तक, लोन लेने से लेकर जमीन खरीदने बेचने तक और अन्य तमाम जरूरी कार्यवाही में इसका इस्तेमाल अनिवार्य है | अब ऐसे में ऐसे किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के समय यदि आपका पिन कार्ड खो जाये या पास में नहीं हो तो आप समझ सकते हैं कि कितनी दिक्कत आपको होने वाली है | लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यूंकि इन्कम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड को भी डिजिटल बना दिया है यानि अब आप किसी भी समय विभाग की वेबसाइट से ई पैन डाऊनलोड कर सकते हैं |

सरकारी काम हो या निजी काम, अधिकतर कामों में आपको पैन कार्ड देना पड़ता है । पहचान पत्र के रूप में भी इसका इस्तेमाल के साथ साथ वित्तीय कार्यों में पैन कार्ड की जरूरत सबसे ज्यादा होती है । बैंक में खाता खुलवाने से लेकर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड लेने और ITR भरने में भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर भी पैन कार्ड से ही पता चलता है। ऐसे में पैन कार्ड खोन पर सभी जरूरी काम रुक जाते हैं, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत इनकम टैक्स की नई वेबसाइट से ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

ई-पैन डाउनलोड का ये है आसान तरीका  

यदि आप ई-पैन डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा | वहाँ ‘Instant E PAN’ का विकल्प पर जाएँ और ‘New E PAN’ पर क्लिक करें | यहाँ अपना पैन नंबर दर्ज़ करें । यदि पैन नंबर नहीं याद है तो आधार नंबर लिखें, लेकिन इसके लिए आपका पैन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए | अब आपके सामने कई नियम और शर्तें दिखेंगी उन्हें ध्यान से पढ़ें और Accept पर क्लिक करें। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा। जिसे भरने के बाद कंफर्म होने पर आपका पैन आपकी E-mail ID पर आ जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं । 

ई पैन कार्ड के आने से आम लोगों की एक बड़ी समस्या का हल हो गया है क्यूंकि अब तक पैन कार्ड को दोबारा पाने के लिए काफी कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी | उस पर डुप्लीकेट कार्ड आने में भी लंबा समय लग जाता था | अमूमन डाक विभाग या अन्य किसी तकनीकी दिक्कत के चलते कई मर्तबा नया पैन कार्ड भी जारी होने के वावजूद आवेदक तक नहीं पहुँच पाता था | आज डिजिटलाइजेशन के इस युग किसी ई कार्ड का लॉंच होना आसान काम हो लेकिन आम लोगों की जरूरत को देखते हुए यह किसी क्रांतिकारी कदम से कम नहीं है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular