spot_img
spot_img
Homeराष्ट्रीयपी एम इम्प्लायमेंट पैकज के तहत नौकरी कर रही कश्मीरी पंडित महिला...

पी एम इम्प्लायमेंट पैकज के तहत नौकरी कर रही कश्मीरी पंडित महिला टीचर रजनी की आतंकिओ ने की हत्या

*अनुच्छेद 370 हटने के बाद 4 कश्मीरी पंडितो समेत 14 हिन्दुओ की हो चुकी है हत्या

*रजनी के पति राजकुमार भी है घाटी में टीचर

*रजनी की हत्या के बाद आतंकीयो के हौसले और हुए बुलंद

*परिवार में उनकी 12 साल के एक बेटी भी है जो रजनी की मौत के बाद सदमे में

*राहुल भट्ट की मौत के 20 दिन के भीतर यह दूसरी हत्या

कश्मीर के कुलगाम में आतंकिओ ने पी एम पैकज पर भर्ती हुई एक कश्मीरी पंडित महिला कर्मचारी की गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया ,1990 के पलायन के बाद उसे पी एम इम्प्लायमेंट पैकज के तहत नौकरी दी गई ,आतंकिओ ने स्कूल में घुस कर शिक्षिका का नाम पूछा और फिर उस पर ताबा तोड़ गोलिया दाग दी ,जिसके बाद उसे कुलगाम के जिला अस्पताल पहुचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया आतंकिओ ने उसके सिर पर गोली मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई। रजनी साबा जिले के नानके चक की रहने वाली थी वह पिछले 15 वर्षो से कश्मीर के संभाग के कार्यरत थी ,उसके पति भी एक शिक्षक है और वह भी संभाग में ही कार्यरत है उनकी एक बेटी भी उनके साथ रहती है। इस घटना के बाद उनकी बेटी सदमे में हे और घाटी के कश्मीरी पंडितो में भय का माहौल बना हुआ है। घाटी में कश्मीरी पंडितो को टारगेट किया जा रहा है तक 370 हटने के बाद 14 हिन्दुओ की आतंकिओ द्वारा मौत की नीद सुला दिया गया है।


राहुल भट्ट की हत्या के बाद वहां के हिन्दुओ में डर का माहौल बना हुआ है जिसके बाद से सभी कश्मीरी पंडित और हिन्दू परिवार अपने और अपने परिवार की सलामती के लिए आंदोलन कर रहे है ,सभी घाटी से बाहर जाने की मांग कर रहे है,ये सभी प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत वहां नौकरी कर रहे है ,ये सभी पिछले 18 दिनों से घाटी में आंदोलन कर रहे है।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular