spot_img
spot_img
Homeमनोरंजनइंडियन आइडल पवनदीप, चर्चित साथी कंटेस्टेड अरुणिता के साथ जल्द आएंगे उत्तराखंड...

इंडियन आइडल पवनदीप, चर्चित साथी कंटेस्टेड अरुणिता के साथ जल्द आएंगे उत्तराखंड के इस पावन धाम की यात्रा पर ?

इंडियन आइडल 12 के विजेता, उत्तराखंड के पवनदीप जल्द आएंगें केदारनाथ चर्चित साथी कंटेस्टेड अरुणिता कांजीलाल के साथ | 10 दिन के इस ट्रिप में उनके साथ होंगे ग्रैंड फ़िनाले के अन्य सभी कंटेस्टेड | अपनी अब तक की यात्रा और आगे के प्लान को लेकर मीडिया से रूबरू होते समय पवनदीप ने अपनी इस योजना का खुलासा किया |

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी जीतने के बाद सबके मन में यही सवाल होगा कि पवनदीप राजन का अगला कदम क्या होगा | फिलहाल इस सवाल का जबाब दिया है खुद उत्तराखंड के इस लाल ने मीडिया को दिये इंटरव्यू में | पवनदीप ने कहा कि इंडियन आइडल जीतने के बाद अब अरुणिता कांजीलाल और शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ 10 दिनों के लिए केदारनाथ की ट्रिप पर जाएंगे। उसके बाद, वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता है | परिवार के साथ कुछ पारिवारिक चीजों को तय कर ही वह आगे की लाइफ के प्लान पर काम शुरू करेगा |

पवनदीप राजन ने साथी कंटेस्टेड को लेकर कहा कि फिनाले में जगह बनाने वाले सभी प्रतियोगी विजेता हैं । हम सभी ने भविष्य में साथ काम करने का प्लान बनाया है । जिसके लिए सभी एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे | उसने आगे बताया कि सारे टॉप-6 कंटेस्टेंट्स एक साथ मिलकर म्यूजिक बनाने की योजना पर भी काम करेंगें । ‘इंडियन आइडल 12’ के सफर के दौरान पवनदीप और आशीष कुलकर्णी की दोस्ती सभी ने देखी होगी। पवनदीप ने बताया कि वह और आशीष साथ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए दोनों मुंबई में एक जगह लेकर साथ ही म्यूजिक कंपोज करेंगे।

फिलहाल हम यहाँ एक बार फिर याद दिला दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ का ग्रैंड फिनाले की रेस में अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप रहीं । सायली कांबले सेकंड रनरअप और मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर आए । पांचवें स्थान पर निहाल टोरो और शनमुख प्रिया को छठे नंबर पर संतोष करना पड़ा। बरहाल सबसे अधिक खुशी उत्तराखंड वासियों के हिस्से में आई जिसके चंपावत जिले के लाल ने देश में नाम रोशन किया है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular