स्वस्थ युवा ही कर सकता विकसित भारत में योगदान : कुसुम कण्डवाल
यूसर्क की कार्यशाला में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को सशक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी

देहरादून :-
उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण ANSI कौलागढ़, देहरादून के सभागार में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ते मजबूत कदम के विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास के साथ साथ महिलाओं के उत्थान, उनकी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी, शिक्षित बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती हुई भूमिका ही विकसित भारत का सन्देश लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की महिलाओं को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें यूसर्क अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।
उन्होंने प्रतिभागियों को महिला आयोग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुये महिलाओं एवं युुवतियों की धरातलीय स्तर पर आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर जानकारी प्रदान की। तथा उन्होंने कहा कि हमारे देश का हमारे राज्य का युवा अगर स्वस्थ रहेगा तभी वो देश व राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकता है।
आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज हमारे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त हाथों में है जिनके होते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि विश्व गुरु के रूप में उभर रही है। वहीं उत्तराखण्ड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सशक्त हो रही है।
उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्देशन में यूसर्क महिला वैज्ञानिकों को सशक्त करने व बढाने के साथ साथ विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान के सराहनीय कार्य किये जा रहे है।



