लापरवाही से कार्य करने के संबंध में पेयजल निगम व ठेकेदार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

नगर पालिका मसूरी में राजेश नैथानी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया ,जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि विगत कुछ माह पूर्व मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में माल रोड व अन्य स्थानों पर मसूरी पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। जिसमें पेयजल निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मसूरी की सड़कों को खोदकर उसमें पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसके पश्चात पेयजल निगम व ठेकेदार द्वारा उक्त सड़कों की मरम्मत हेतु निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया था जिस कारण मसूरी की सड़कों में काफी गड्ढे बन गए थे। तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। काफी समय व्यतीत होने के उपरांत भी पेयजल निगम द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या 68/2022 धारा 288 आईपीसी बनाम पेयजल निगम व संबंधित ठेकेदार पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *