पवित्र ज्योत लाने वाले भक्तों का किया स्वागत
देहरादून। महंत 108 रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर देहरादून से मेहंदीपुर राजस्थान से पवित्र ज्योत लाने के लिए गए भक्त जनों का राजधानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है और इस अवसर पर कांग्रेसजनों व श्रद्धालुओं ने आढ़त बाजार सहारनपुर रोड पर भक्तजनों का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि आज प्रातः में मेहंदीपुर राजस्थान में सर्वप्रथम सभी भक्तों ने श्री बालाजी धाम में जाकर बाबा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की साथ ही अपने देश प्रदेश की उन्नति एवं जन कल्याण की प्रार्थना की और इसके पश्चात वहां से पवित्र जोत शीश पर धारण कर और जय श्री राम जय श्री बालाजी महाराज के जय घोष करते हुए निजी वाहन में ज्योत को विराजमान किया तथा वहां से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर वहीं दूसरी ओर पवित्र ज्योत सर्वप्रथम आदर्श मंदिर पटेल नगर में भक्त जनों के दर्शनों के लिए विराजमान किया वहां से बैंड ढोल नगाड़ों के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए पवित्र ज्योत श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आगामी आयोजन तक विराजमान रहेगी। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, रोशन राणा अध्यक्ष महाकाल सेवा सीमित, दिनेश गुप्ता (रघु), पुनीत कुमार सिंह पूर्व प्रदेश सचिव, दमन राणा, निरंजन लाल, रवि पंथ, सुरेश माटा, भगवती डेरी, धनीराम, गौरव जैन, विनय प्रजापति, बाल किशन शर्मा, राहुल माटा, राहुल शर्मा आदि उपस्थत रहे।



