spot_img
spot_img
Homeअपराध6 घंटे में खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार

6 घंटे में खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार

नशे की लत के चलते देहरादून के कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने 2 अभियुक्त मनीष रावत (21) और राजू (26) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15,000 रुपये नगद और 84 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की।
घटना 6 नवंबर को हुई थी, जब नूनावाला स्थित देशी मदिरा की दुकान में अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर चोरी की। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला में धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्तों को शहीदद्वार, जौलीग्रांट से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त राजू के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष रावत पुत्र भूपेन्द्र सिंह रावत केशवपुरी बस्ती उम्र 21 वर्ष, राजू पुत्र भूपेन्द्र सिंह रावत केशवपुरी बस्ती उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular