spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनबारिश के चलते शनिवार को देहरादून के सरकारी व अर्द्धसरकारी स्कूलों में...

बारिश के चलते शनिवार को देहरादून के सरकारी व अर्द्धसरकारी स्कूलों में अवकाश

देहरादून, लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन शनिवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव, भूस्खलन और रास्तों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न भेजें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी अपील की है।

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular